Almora News: घर के आंगन में घूमता गुलदार सीसीटीवी में हुआ कैद
अल्मोड़ा, सितम्बर 25 -- Almora News: चौखुटिया। पुरानाडांग क्षेत्र में गुलदार का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बुधवार तड़के एक गुलदार आवासीय मकान के आंगन में बेखौफ घूमता हुआ देखा गया। यह पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके बाद से पूरे ग्रामीण क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार पुरानाडांग निवासी महेंद्र सिंह बिष्ट के घर के आंगन में बुधवार सुबह करीब चार बजे एक गुलदार चहलकदमी करता हुआ नजर आया, जिसका फुटेज सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया। क्षेत्र में स्थिति इस कदर चिंताजनक हो गई है कि गुलदार कई स्थानों पर दिनदहाड़े भी घूमते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पूर्व, सोमवार को ही वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार कैद हुआ था, जिससे लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की थी, लेकिन बुधवार सुबह एक और तेंदुए के सक्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.