अल्मोड़ा, नवम्बर 1 -- Almora News: अल्मोड़ा। नगर में लिट्रेचर फेस्टिवल का आयोजन जारी है। इसके दूसरे दिन शनिवार को हिमालयी पारिस्थितिकी को लेकर हुई विशेष चर्चा की गई। साथ ही यहां विभिन्न विषयों पर गंभीर मंथन से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। लोगों ने ज्ञान, विज्ञान की सीख के साथ कार्यक्रमों का आनंद लिया। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के मल्ला महल में लिट्रेचर फेस्टिवल दूसरे दिन भी जारी रहा। यहां 'जलवायु का भविष्य और हिमनदों का ह्रास' विषय पर हुई पैनल चर्चा में हिममंडल व अल्पाइन वनों के संरक्षण, ग्लेशियर की मैपिंग और लोगों की सुरक्षा के लिए एडवांस अलार्म पर विचार रखे गए। इसमें जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के निदेशक डॉ. आईडी भट्ट ने कहा कि हिमालय में ग्लेशियरों का सिकुड़ना चिंताजनक है, इसके विस्तृत अध्ययन के साथ ही जानकारी क...