Almora News: ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंप सड़क बनाने की मांग की
अल्मोड़ा, नवम्बर 14 -- Almora News: अल्मोड़ा। जुड़, कफून, डोबा व ठाट गांवों के लोगों ने शुक्रवार को डीएम से मुलाकात की। डीएम से सड़क निर्माण करने, खूंट स्थित पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें उपलब्ध कराने आदि की मांग की। जिला पंचायत सदस्य धामस कुन्दन राम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि ठाट गांव तक सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने चाण-काकड़ीघाट लिंक रोड से ग्राम ठाट तक लगभग 5 किलोमीटर मोटर मार्ग निर्माण की मांग की। साथ ही कहा कि भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जन्मस्थली खूंट स्थित पुस्तकालय में नवीनतम प्रतियोगी पुस्तकों व अन्य अध्ययन सामग्री की कमी के कारण तैयारी कर रहे क्षेत्र के अभ्यर्थियों को तैयारी में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने पुस्तकालय में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.