Almora News: गौशाला में घुसे गुलदार को वन विभाग ने किया रेस्क्यू
अल्मोड़ा, अगस्त 2 -- Almora News: अल्मोड़ा। ज्योली गांव में शनिवार रात करीब आठ गुलदार गौशाला में घुस गया था। गुलदार के गौशाला में घुसने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोगों ने वन विभाग को गुलदार के गौशाला में घुसने की सूचना दी। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार का रेस्क्यू किया और गुलदार को रेस्क्यू सेंटर भेजा। वहीं, लोगों ने वन विभाग से गुलदार की दहशत से निजात दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.