Almora News: गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर उक्रांद में उबाल
अल्मोड़ा, अक्टूबर 22 -- Almora News: रानीखेत, संवाददाता। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों के बीच दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने से उक्रांद कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। विरोध में कार्यकर्ताओं ने नगर में रैली निकाली और सुभाष चौक में एकत्रित होकर दुष्यंत कुमार गौतम का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग उठाते हुए राज्यपाल नियुक्ति को लेकर अपना विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने का मुद्दा उत्तराखंड की जनता की भावनाओं से जुड़ा है। उन्होंने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई और न्याय सुनिश्चित करने की मांग जोरशोर से उठाई। यह भी पढ़ें- Haridwar News: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद से हटाने की मांग, पहाड़ी महासभा ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.