Almora News: गैस रिसाव से धधकी आग में दो मजदूर झुलसे
अल्मोड़ा, जुलाई 14 -- Almora News: दन्या। धौलादेवी ब्लॉक के दन्या में दो मजदूर गैस रिसाव से धधकी आग की चपेट में आ गए। दोनों को सीएचसी धौलादेवी लाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक दन्या बाजार में मजदूर मनोज पंत के भवन में किराए पर रहते हैं। मजदूर कमरे में खाना बनाते हैं। सोमवार को रोज की तरह की खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर से रिसाव हो गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता आग धधक उठी। देखते ही देखते आग ने आसपास बैठे मजदूरों को चपेट में ले लिया। आग धधकने से लोगों में हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आए प्रदीप कुमार पुत्र युगन 35 वर्ष और तुना पुत्र सुभाष चंद्र 24 वर्ष निवासी ग्राम भितोआ बिहार, बैरिया पश्चिमी चम्पारण बिहार घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.