Almora News: गैरसैंण जा रहे विधायकों को रोककर दस मांगों पर घेरा
अल्मोड़ा, अक्टूबर 27 -- Almora News: द्वाराहाट। दस सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को ब्लॉक प्रमुख की अगुवाई में ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्य चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान विधानसभा सत्र में गैरसैंण जा रहे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित कई विधायकों के काफिले को रोककर क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित मांगपत्र सौंपे। सोमवार को ब्लॉक के तमाम पंचायत प्रतिनिधि मुख्य चौराहे पर एकत्र हुए। उन्होंने पंचायतों की विभिन्न समस्याओं के साथ-साथ स्थानीय चिकित्सालय में लंबे समय से लंबित रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। प्रतिनिधियों ने गैरसैंण जा रहे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक बंशीधर भगत, तिलकराज बेहड़, मदन सिंह बिष्ट, सुमित हृदयेश और भुवन चंद्र कापड़ी को ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायतों को अनावश्यक वित्तीय भार से मुक्त कराने, मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.