Almora News: गुलदार प्रभावित ऐना गांव में लगाया पिंजरा
अल्मोड़ा, जुलाई 10 -- Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। वन विभाग ने गुलदार प्रभावित कुंवाली के ऐना गांव में पिंजरा लगा दिया है। गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ट्रेप कैमरे भी लगाए गए हैं। कुछ दिन पहले गुलदार के हमले में गांव की युवती घायल हो गई थी। हालांकि युवती का अभी भी उपचार चल रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले मवेशी चराने जंगल गई ऐना गांव निवासी दीवान सिंह की पुत्री बबिता बोरा पर गुलदार ने हमला बोल दिया। घटना में बबिता बुरी तरह से घायल हो गई। रानीखेत में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बबिता का उपचार चल रहा है। वह अभी तक पूरी तरह से ठीक नहीं हो सकी है। उसके सिर, गर्दन और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। जिला पंचायत सदस्य कन्नू साह ने कहा कि क्षेत्र में गुलदार का खासा आतंक है, कई बार विभाग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.