Almora News: गुलदार के खौफ से जान बचाकर भागीं महिलाएं
अल्मोड़ा, सितम्बर 23 -- Almora News: अल्मोड़ा। ग्राम सभा खत्याड़ी के पहल क्षेत्र में गुलदार की लगातार बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मंगलवार को खेतों में काम कर रही महिलाओं के सामने अचानक गुलदार आ गया, जिससे वे अपनी जान बचाकर घरों की ओर भागीं। नगर से लगे खत्याड़ी के पहल क्षेत्र में ग्रामीण महिलाएं रोजाना की तरह खेतों में कृषि कार्य कर रही थीं। तभी अचानक उनके सामने गुलदार आ धमका। गुलदार को सामने देख महिलाओं के होश उड़ गए और वे किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से उल्टे पांव घरों की तरफ भागीं। ग्रामीणों के अनुसार महिलाओं के साथ गुलदार के आमने-सामने होने की यह दूसरी बड़ी घटना है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल और अधिक गहरा गया है। दिन के उजाले में भी आबादी के करीब गुलदार की इस सक्रियता ने बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.