अल्मोड़ा, अक्टूबर 26 -- Almora News: स्याल्दे। लाल नगरी गांव में पिछले एक हफ्ते से आए दिन गुलदार दिखाई दे रहा है। लोगों का कहना है कि सुबह व शाम के साथ दिन के समय भी आबादी क्षेत्रों में गुलदार पहुंच रहा है। इससे लोगों में दहशत व्याप्त है। ग्राम प्रधान पंकजा तिवारी व उप प्रधान प्रकाश जोशी ने वन विभाग से गांव में नियमित गश्त करने, गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे व पिंजरा लगाने की मांग की है। रेंजर जौरासी आशुतोष जोशी ने बताया कि गांव में वन विभाग की टीम भेजी गई है। टीम गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगातार गश्त कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...