अल्मोड़ा, अक्टूबर 26 -- Almora News: रानीखेत। भिकियासैंण और ताड़ीखेत क्षेत्र में गुलदार की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में भय का माहौल है। बधाड़ गांव (दलमोड़ी के समीप) और थकुलाड़ी में पशुधन की सुरक्षा को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री विमला रावत ने वन विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर प्रभावित क्षेत्रों में पिंजरा लगाने की मांग उठाई। उन्होंने प्रभागीय वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा को समस्या से अवगत कराया और वन अधिकारी काकुल पुण्डीर से भी दूरभाष पर वार्ता की। वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...