अल्मोड़ा, अगस्त 22 -- Almora News: गोविंद रावत, स्याल्दे। ग्राम पंचायत गुमटी के फुलाई तोक में शुक्रवार को गुलदार ने महिला पर हमला कर घायल कर दिया था। घटना के बाद वन विभाग भी सतर्क हो गया है। विभाग ने गांव में पिंजरा लगा दिया है। रेंजर आशुतोष जोशी ने बताया कि दो ट्रैप कैमरे और दो फाक्स लाइट भी लगाई गइ है। ग्राम प्रधान अमन बिष्ट ने बताया कि वन विभाग ने महिला को मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...