अल्मोड़ा, अक्टूबर 10 -- Almora News: अल्मोड़ा। पुलिस की ओर से जिले में 'साइबर जागरूकता 2.0 माह' के तहत व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वर्तमान डिजिटल युग में तेजी से बढ़ती ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराधों की घटनाओं के प्रति लोगों को सजग किया जा रहा। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों को रोकने और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए एसएसपी चंद्रशेखर आर घोडके के निर्देश पर थाना-चौकियों की पुलिस सक्रिय है। विभिन्न टीमें शहरों, कस्बों, दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों, स्कूलों और कॉलेजों में जाकर छात्र-छात्राओं सहित लोगों को साइबर ठगी के नए-नए तरीकों के प्रति सतर्क कर रही हैं। लोगों से अपना ओटीपी, एटीएम कार्ड विवरण, बैंक खाता जानकारी किसी को नहीं देने के लिए प्रेरित किया जा रहा।इसके अलावा अनजान स्रोत से आने वाली संदिग्ध डॉट एपीके, फाइलें डाउनलोड व...