अल्मोड़ा, अगस्त 4 -- Almora News: सोमेश्वर। अल्मोड़ा-कौसानी हाईवे गड्ढों से पटा हुआ है। बारिश के कारण हो रहा जल भराव लोगों की दिक्कतों को और बढ़ा रहा है। लोगों ने शासन-प्रशासन से जल्द हाईवे को सुधारने की मांग की है। अल्मोड़ा-सोमेश्वर हाईवे की हालत सोमेश्वर से कोसी के बीच बदहाल बनी हुई है।

सड़क की हालत इसके अलावा भगतोला, दाड़िमखोला, ग्वालाकोट, पथरिया, मनान, रनमन, टाना, धौलाड़ आदि के पास सड़क की हालत और बदतर हो चुकी है। बारिश के कारण सड़क पर जल भराव हो रहा है। सड़क की बदहाली से पर्यटक स्थल कौसानी, ग्वालदम, बागेश्वर, हल्द्वानी आदि शहरों को जाने वाले यात्रियों, मरीजों और पर्यटकों को हिचकोले खाते हुए सफर करना पड़ रहा है। सड़क के गड्ढों के कारण कई दोपहिया वाहन चालक चोटिल भी हो चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी प्रशासन सड़क की सुध नहीं ले रहा है।

आंद...