Almora News: गगास घाटी के 12 गांवों में पेयजल की उठी मांग
अल्मोड़ा, अक्टूबर 27 -- Almora News: द्वाराहाट। गगास नदी क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में गहराए पेयजल संकट को लेकर वरिष्ठ नागरिकों के शिष्टमंडल ने अधिशासी अभियंता जल निगम रानीखेत के अधिकारियों से मुलाकात की। शिष्टमंडल ने दो टूक शब्दों में कहा कि बग्वालीपोखर की न्याय पंचायत छानागोलू के अंतर्गत आने वाली 12 ग्राम पंचायतों को पेयजल योजना से जोड़ा जाए। लोगों ने विभागीय अधिकारियों को याद दिलाया कि पूर्व में गगास नदी के तटवर्ती गांवों के साथ ही आसपास के अन्य प्रभावित क्षेत्रों को भी इस पेयजल योजना से जोड़ने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद जिन ग्राम पंचायतों के सामने वर्तमान में पानी का सबसे बड़ा संकट बना हुआ है। वहां अभी तक पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शासन-प्रशासन स्तर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। विभाग की इस लचर कार्यप्रणाली से पूरी गगास घाटी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.