अल्मोड़ा, सितम्बर 22 -- Almora News: कमल पंत, अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला व्यापार मंडल के जिला भ्रमण कार्यक्रम के तहत खेती व्यापारिक इकाई का गठन किया गया। इसमें मनोज कुमार पाठक अध्यक्ष, कमल उप्रेती सचिव, भुवन पांडे उपाध्यक्ष, भुवन जोशी कोषाध्यक्ष, दीप जोशी सह सचिव, पीयूष पाठक मीडिया प्रभारी व करन पाठक सलाहकार चुने गए। यहां जिलाध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष रवि बनौला, नरेंद्र कुमार, विनोद जोशी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...