Almora News: खत्याड़ी के रिहायशी इलाकों में गुलदारों की दहशत
अल्मोड़ा, अगस्त 17 -- Almora News: अल्मोड़ा। नगर से सटे खत्याड़ी के रिहायशी इलाकों में गुलदार की दस्तक से लोगों में डर का माहौल है। शाम ढलते ही गुलदार आबादी के करीब पहुंच रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। स्थानीय लोगों के अनुसार गुलदार आए दिन घरों की छतों, गली-मोहल्लों और खेतों के आसपास देखा जा रहा है। बच्चों और बुजुर्गों को घर से निकलने में डर लग रहा है। खत्याड़ी के तिनारा मोहल्ले में नंदन सिंह कनवाल के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में गुलदार की चहलकदमी कैद हुई है। वीडियो में गुलदार को रात के समय गली में घूमते और घरों की तरफ झांकते देखा जा सकता है। इससे लोग और ज्यादा सहमे हुए हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और वन विभाग से तुरंत खत्याड़ी के संवेदनशील इलाकों में पिंजरा लगाने और गश्त ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.