Almora News: खतरा बने चीड़ के पेड़ों का हो निस्तारण
अल्मोड़ा, जुलाई 9 -- Almora News: रानीखेत। हाइडिल कॉलोनी के समीप सैंडीज होम परिसर में खतरा बने चीड़ के विशालकाय पेड़ों के निस्तारण की मांग मुखर हो गई है। वरिष्ठ नागरिक पूर्व प्रधानाचार्य केके शेरिंग सहित तमाम लोगों का कहना है कि होम प्रांगण में विशालकाय चीड़ का जीर्ण पेड़ भवनों की तरफ झुका हुआ है। उन्होंने बताया कि नौ सितंबर 2025 को पहली बार चीड़ का एक पेड़ भवनों के ऊपर गिरा, जिसमें एके सिंह और बीएस सेन के आवासों को क्षति पहुंची। इसके बाद गत माह 10 जून को दूसरा पेड़ भवनों के ऊपर गिरा जिसमें उनका और अनिल मनी के भवनों को काफी क्षति पहुंची। हालांकि लोगों की जान बाल बाल बची थी। बताया कि तीसरा पेड़ भी गिरने की स्थिति में है। इसका निस्तारण करने और पेड़ों की लॉपिंग करने की भी मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.