अल्मोड़ा, सितम्बर 11 -- Almora News: अल्मोड़ा। क्वारब बाईपास डोबा-चौसली मार्ग पर अग्रिम आदेशों तक बस व बड़े वाहन नहीं चलेंगे। जिला प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बसें व बड़े वाहन अब वैकल्पिक मार्गों से अतिरिक्त फेरा लगाने को मजबूर होंगे। क्वारब बाईपास डोबा-चौसली मार्ग की हालत मानसून सीजन की बारिश से और बदहाल हो गई है। पहले से ही सड़क के आधे हिस्से में डामरीकरण हो सका है। बारिश आने पर सड़क कीचड़ से सन जा रही है। साथ ही आए दिन भूस्खलन के कारण मलबा व बोल्डर सड़क पर गिर रहे हैं। यात्रियों व वाहन चालकों की सुरक्षा को देखते हुए अब प्रशासन ने बाईपास पर बसों व बड़े वाहनों के आवागमन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। यह भी पढ़ें- Almora News: क्वारब बाईपास पर बड़े वाहन अनिश्चितकाल को बंद इस दौरान बाईपास पर सिर्फ छोटे वाह...