अल्मोड़ा, अक्टूबर 26 -- Almora News: अल्मोड़ा। जिले के प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने रविवार को क्वारब जोन में सुरक्षात्मक कार्यों का निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों समीक्षा करते हुए उसमें तेजी लाने के दिए निर्देश दिए हैं। इससे आमलोगों को जल्द ही सड़क की सुचारू व्यवस्था मिलने की उम्मीद है। अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर लंबे समय से भूस्खलन से प्रभावित क्वारब डेंजर जोन में रविवार को जिले के प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने स्थलीय निरीक्षण कर चल रहे सुरक्षात्मक और निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की नवीनतम जानकारी प्राप्त की व निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और कार्य पूर्ण होने की समयसीमा के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Haldwani News: अमृतपुर बाईपास बनने पर जाम से मिलेगी ...