अल्मोड़ा, अगस्त 14 -- Almora News: कमल पंत, अल्मोड़ा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला खेल कार्यालय की ओर से क्रॉस कंट्री हुई। इसमें बच्चों से लेकर महिलाओं व बुजुर्गों ने भी दौड़ लगाकर देशभक्ति का संदेश दिया। दौड़ के विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। क्रॉस कंट्री सब जूनियर, जूनियर बालक-बालिका, 40 से 50 आयु वर्ग, 50 से 60 आयु वर्ग व 60 से अधिक आयु पुरुष व महिला वर्गों में आयोजित हुई। दौड़ चौघानपाटा से शुरू होकर ब्राइट एंड कॉर्नर से वापस हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुई। सब जूनियर बालक में डिगेश डिमरी पहले, इवइंश निगम दूसरे, संकल्प कनवाल तीसरे व बालिका में कोमल बिष्ट पहले, चंद्र कला दूसरे, लता आर्या तीसरे और जूनियर बालक में नितेश जीना पहले, अभिमन्यु मेहता दूसरे, करन सिंह लटवाल तीसरे व बालिका में प्र...