अल्मोड़ा, अक्टूबर 25 -- Almora News: देवेंद्र पांडे, अल्मोड़ा। एसएसजे विवि की अंतर महाविद्यालय क्रिकेट व ताइक्वांडो प्रतियोगिता का रविवार को शुभारंभ हुआ। क्रिकेट में रानीखेत कॉलेज ने लोहाघाट को हराकर जीत दर्ज की। वहीं, ताइक्वांडो में प्रतियोगिता में बागेश्वर परिसर का दबदबा रहा। रविवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में विवि के कुलपति प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने किया। ​किक्रेट प्रतियोगिता का उद्घघाटन मैच रानीखेत और लौहाघाट महाविद्यालय के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए रानीखेत ने 182 रन बनाए। जवाब में लोहाघाट की टीम 176 रन ही बना सकी और रानीखेत ने छह रनों से मैच अपने नाम किया। वहीं अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो बागेश्वर परिसर ने पुरूष और महिला वर्ग में सात स्वर्ण पदक अपने नाम किए। अल्मोड़ा परिसर ने दोनों वर्...