Almora News: कौसानी के पास ट्रक खाई में गिरा, चालक घायल
अल्मोड़ा, अगस्त 27 -- Almora News: कौसानी। हल्द्वानी से गरुड़ आ रहा एक ट्रक कौसानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों ने सीएचसी बैजनाथ में भर्ती किया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जिला पंचायत सदस्य बलवंत नेगी ने बताया कि ट्रक संख्या यूके-04-सीओ- 6973 हल्द्वानी से सामग्री लेकर गरुड़ आ रहा था। कौसानी के टी गार्डन के पास ट्रेक असंतुलित होकर खाई में गिर गया। यह हादसा सड़क पर हुए गड्ढों के कारण हुआ है। हादसे में चालक तारा सिंह पुत्र दान सिंह निवासी सिरकोट गरुड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों व पुलिस कर्मियों ने चालक को ट्रक का दरवाजा काटकर उसे बाहर निकाला। उसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ भर्ती किया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भर्ती किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.