Almora News: कोसी नदी में सफेद झाग आने का वीडियो वायरल
अल्मोड़ा, अगस्त 25 -- Almora News: अल्मोड़ा। कोसी नदी में सफेद झाग वाले पानी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो रविवार शाम का है। लोगों ने नदी के पानी के दूषित होने की आशंका जताते हुए सवाल उठाए हैं। हालांकि, अब नदी का पानी पूरी तरह साफ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल सोमेश्वर बाजार आगे टाना-रनमन क्षेत्र के आसपास का है। टाना निवासी एक व्यक्ति की ओर से रविवार शाम वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला गया है। वायरल वीडियो में पानी पूरी तरह से ढका दिखाई दे रहा है। लोगों ने बारिश के कारण नदी में गंदगी आने और किसी तरह के कैमिकल पड़ने की भी आशंका जताई है। हालांकि, रनमन के व्यापारी चंदन सिंह बिष्ट का कहना है कि रनमन में बिरुड़ी देवी मंदिर के आगे स्थित तालाब में मंदिर समिति की ओर से मछलियां पाली गई हैं। अगर पानी में कैमिकल होता तो मछलियों को न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.