अल्मोड़ा, अक्टूबर 11 -- Almora News: सीएस सनवाल, भिकियासैण। राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान में ईक्यूएसी प्रकोष्ठ की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत निबंध व भाषण प्रतियोगिता हुई। निबंध प्रतियोगिता में प्रेमा, गीता, प्रियंक, रेनू, दीक्षा व बबीता और भाषण प्रतियोगिता में प्रेमा, गीता, प्रियंका, रेनू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. अजय कुमार,आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. रूपा यादव, डॉ. अलका कोली, सुनीता भट्ट, ललित मोहन, अरूण, रोहित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...