Almora News: कॉलेजों-छात्रों की लापरवाही, परीक्षाएं करनी पड़ी स्थगित
अल्मोड़ा, नवम्बर 28 -- Almora News: अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में तीन बार पोर्टल खोलने के बाद भी छात्रों की ओर से परीक्षा फॉर्म नहीं भरे गए। कॉलेजों ने भी परीक्षा फॉर्म को सत्यापित करने में लापरवाही बरती है। इस कारण विश्वविद्यालय को तीस नवम्बर से शुरू होने वाली परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ी हैं। एसएसजे विवि में मुख्य परीक्षाओं को लेकर विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा फॉर्म भरने को 27 अक्तूबर से ही पोर्टल खोल दिया गया था, लेकिन छात्रों की ओर से परीक्षा फॉर्म नहीं भरे गए। इसके बाद दो बार विश्वविद्यालय ने परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि भी बढ़ाई। इसके बावजूद 4500 छात्रों ने परीक्षा फॉर्म नहीं भरे। विवि के मुताबिक, कुल 30500 छात्रों में से 26000 ने ही परीक्षा के लिए आवेदन किया है। वहीं, छात्रों के परीक्षा फॉर्म भरने के बाद कॉलेजों की ओर से उनका सत्यापन भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.