Almora News: कैंची से हमला कर दो भाइयों को किया लहूलुहान
अल्मोड़ा, नवम्बर 4 -- Almora News: अल्मोड़ा। नगर के नियाजगंज राजपुरा में रहने वाले दो भाइयों पर सोमवार रात पड़ोसियों ने जानलेवा हमला कर दिया। कैंची से किए हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार को पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी क्रॉस मुकदमा हो चुका है। सीसीटीवी की जांच की जा रही है। पुलिस को सौंपी तहरीर में समिम अहमद का कहना है कि सोमवार रात करीब 10:45 बजे वह अपने भाई तसलिम अहमद के साथ अपनी दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान वहीं के निवासी मां और बेटा मौके पर आ धमके और बिना किसी कारण उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपी बेटे ने धारदार कैंची से उन पर हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.