Almora News: कैंची धाम के जाम और ईसीएचएस दवाओं पर जताई चिंता
अल्मोड़ा, अक्टूबर 7 -- Almora News: अल्मोड़ा। कचहरी बाजार स्थित प्रधान कार्यालय में सोमवार को उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न जनसमस्याओं पर आक्रोश जताया गया। शासन-प्रशासन से समस्याओं के निदान की मांग की। सीपीओ दिनेश चंद्र तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी वायु सेना दिवस की बधाई दी गई। पूर्व सैनिकों ने भवाली, कैंची धाम और क्वारब में लगने वाले जाम पर चिंता जताई। कहा इससे पहाड़ के तीन जिलों के प्रवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में अल्मोड़ा से हल्द्वानी पहुंचने में 10 से 12 घंटे का समय लग रहा है। जाम में एंबुलेंस फंसने से मरीजों की जान आफत में आ रही है। इसके अलावा प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के हालिया दौरे पर पूर्व सैनिकों को समय नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई। ईसीएचएस के प्रभारी अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.