अल्मोड़ा, जुलाई 15 -- Almora News: अल्मोड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में कुत्तों की समस्या के निजात को जिला पंचायत ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अपने पालतू कुत्तों का अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा। वहीं, लावारिस कुत्तों की समस्या पर शिकायत दर्ज करने को कहा है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लावारिस कुत्तों की दहशत से लोग परेशान हैं। कुत्तों की समस्या का समाधान नहीं होने पर लोगों में भी नाराजगी है। अब जिला पंचायत की ओर से कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए आदेश जारी कर लोगों से भी अपील की है। जारी आदेश के मुताबिक, जिन ग्रामीण क्षेत्रों में लावारिस कुत्तों की संख्या अधिक है और उनके कारण दिक्कतें हो रही हैं तो वह इसकी सूचना अपने ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत को देंगे। कुत्ते में आक्रामक व्यवहार...