Almora News: कीर्ति चक्र शहीद भूपाल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की
अल्मोड़ा, नवम्बर 2 -- Almora News: अल्मोड़ा। क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी की ओर से शनिवार को बल्टा में कीर्ति चक्र से सम्मानित शहीद भूपाल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। एसएसबी के जवानों के साथ ग्रामीणों और विद्यालयी बच्चों ने भी उनके अमर बलिदान को याद किया। मुख्यालय के निकट बल्टा में शनिवार को क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी की ओर से कीर्ति चक्र से सम्मानित शहीद भूपाल सिंह की याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। बताया कि शहीद भूपाल एसएसबी 32वीं वाहिनी असम में कार्यरत थे और 2009 में चुनाव डयूटी के दौरान बोडो उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए। उनकी शहादत पर भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरान्त कीर्ति चक्र से सम्मानित किया था। मौजूद लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। कार्यक्रम में शहीद की पत्नी मोहिनी, उप-कमांडेंट वीरेंद्र सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.