Almora News: किसान नेता जगत राणा के निधन पर शोक
अल्मोड़ा, अक्टूबर 24 -- Almora News: मोहित कुमार, अल्मोड़ा। कोटुली गूंठ जागेश्वर निवासी और ब्लॉक किसान संगठन के पूर्व अध्यक्ष जगत राणा के निधन पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और प्रबुद्धजनों ने दुख व्यक्त किया है। कहा कि काश्तकारों को उनका हक दिलाने, भूमि सुधार व अतिक्रमण जैसी जन समस्याओं से जुड़े आंदोलनों में उन्होंने बढ़-चढ़कर भागीदारी दी। यहां कौस्तुबानंद भट्ट, शिवदत्त पांडे, बसंत खनी, केडी मिश्रा, जीवन चंद्र, शिवराज नेगी, चतुर सिंह आदि लोग थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.