Almora News: कालीमठ मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात रहा बाधित
अल्मोड़ा, सितम्बर 26 -- Almora News: अल्मोड़ा कालीमठ के पास मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक विशालकाय पेड़ टूटकर बीच सड़क पर गिर गया। इससे दोनों ओर का यातायात पूरी तरह ठप हो गया। गनीमत रही कि दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को निस्तारित किया। तब जाकर आवाजाही सुचारू हो पाई। पुलिस के मुताबिक पब्लिक फायर टेलीफोन के माध्यम से शनिवार सुबह सूचना मिली थी कि कालीमठ के पास एक पेड़ गिर गया है। इससे यातायात पूरी तरह बाधित है। सड़क के दोनों ओर से वाहन जमा हो रहे हैं। सूचना पर प्रभारी फायर स्टेशन मुकेश चतुर्वेदी के निर्देशन में फायर रेस्क्यू और राहत टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। फायर यूनिट ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेकर राहत कार्य शुरू किया। रेस्क्यू टीम के जवानों ने व्यस्त मार्ग पर कड़ी मशक्कत के बाद वुडन कटर की सहायता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.