अल्मोड़ा, नवम्बर 23 -- Almora News: रानीखेत। नगर की बदहाल यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के उद्देश्य से दो मल्टीलेवल पार्किंग परियोजनाएं अब तक धरातल पर नहीं उतर सकी हैं। करीब चार महीने पहले शासन स्तर पर दोनों योजनाओं की समीक्षा हुई थी। तकनीकी परीक्षण के बाद संशोधित बजट को भी मंजूरी मिल गई, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में बाजार की पार्किंग समस्या जस की तस बनी हुई है। रानीखेत में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे वाहन खड़े रहते हैं। इससे मुख्य मार्गों पर यातायात बाधित होता है। समस्या के समाधान के लिए आशियाना पार्क क्षेत्र और रोडवेज स्टेशन के समीप दो बहुमंजिला पार्किंग बनाने की योजना तैयार की गई थी। दोनों परियोजनाओं के प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर ...