अल्मोड़ा, अक्टूबर 5 -- Almora News: गोविंद रावत ,स्याल्दे। पीएम श्री जीआईसी कुलांटेश्वर की कक्षा 10 की छात्रा करिश्मा नेगी ने सांसद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता पिथौरागढ़ में 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। घर लौटने पर महिला मंगल दल ग्राम बजवाड़ सहित ग्रामीणों ने स्वागत किया। यहां जिपं सदस्य सुंदर नेगी, प्रधान अर्चना नेगी, प्रधान अनीता नेगी, बीडीसी ज्योति नेगी, मंदिर समिति कुलांटेश्वर के अध्यक्ष राम सिंह नेगी सहित अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- केएनयू जीआईसी की छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...