Almora News: कनस्तरों में लीसे की बजाय भर दी मिट्टी, हुआ खुलासा
अल्मोड़ा, नवम्बर 23 -- जौरासी डिपो में जांच से खुला मामला Almora News: अल्मोड़ा। जौरासी डिपो में लीसे के कनस्तरों में मिट्टी भरी पाए जाने से हड़कंप मच गया। इसका खुलासा शनिवार को हुई कनस्तरों की जांच में हुआ। लीसे के बजाए मिट्टी पाए जाने से विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं, वन विभाग ने बड़े खेल का पर्दाफाश कर पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। साथ ही संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार शनिवार को देघाट क्षेत्र से लीसे से लदा एक वाहन जौरासी डिपो पहुंचा था। वाहन में भरे कनस्तरों को डिपो में उतारने से पूर्व वन कर्मियों ने नियमानुसार भौतिक सत्यापन और गुणवत्ता की जांच शुरू की। निरीक्षण के दौरान कुछ कनस्तरों की सील और बनावट पर कर्मियों को संदेह हुआ। मामला संदिग्ध लगने पर कर्मचारियों ने मौके पर ही कनस्तरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.