अल्मोड़ा, अक्टूबर 30 -- Almora News: सोमेश्वर। चनौदा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों को पेयजल आपूर्ति करने वाली ओलागूंठ तोलागूंठ योजना पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ी है। इस कारण चनौदा बाजार, राजकीय कन्या हाईस्कूल चनौदा, आईटीआई परिसर, ग्राम पंचायत गुरूड़ा और अमृतपुर क्षेत्र में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। सर्दियों की शुरुआत में ही पानी की किल्लत से स्थानीय लोग परेशान हैं। जल संस्थान की हीलाहवाली का आलम यह है कि नदी में मुख्य पाइप फटने के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी उसे दुरुस्त नहीं किया गया है। यह बदहाल स्थिति तब है जब इस योजना में घर-घर नल, घर-घर जल योजना के तहत एक करोड़ रुपये से अधिक का भारी-भरकम बजट खर्च किया गया है। पानी की आपूर्ति ठप होने से स्कूली बच्चों, व्यापारियों और आम लोगों को दैनिक कार्यों के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ...