Almora News: एसएसजे विवि में 27 तक करें अंक प्रविष्टी
अल्मोड़ा, अक्टूबर 25 -- Almora News: अल्मोड़ा। एसएसजे विवि व कुमाऊं विवि में एलएलबी व एलएलएम में मेरिट के आधार पर प्रवेश होने हैं, लेकिन कई अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने आवेदन तो किया, लेकिन अपने अंक व संस्थान की वरीयता पोर्टल में अपलोड नहीं की। उनको अंक व वरीयता अपडेट करने के लिए एक और मौका दिया गया है। एसएसजे विवि के कुलसचिव डॉ़ डीएस बिष्ट ने बताया कि एलएलबी व एलएलएम में प्रवेश के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी, जिनके अंक व संस्थान वरीयता दर्ज नहीं हो सके हैं, आज से 27 अक्टुबर तक को समर्थ पोर्टल पर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके बाद काउंसलिंग से कॉलेज आवंटित हो सकेंगे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बीबीएमकेयू : एलएलबी की 480 सीटों के लिए 26 से खुलेगा पोर्टल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.