अल्मोड़ा, नवम्बर 18 -- Almora News: अल्मोड़ा, संवाददाता। एसएसजे विवि में स्नातक तीसरे, पांचवे व स्नातकोत्तर पहले व स्नातकोत्तर तीसरे सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के परीक्षा फॉर्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरे जा रहे हैं। इसकी अंतिम तिथि आज यानी 18 नवम्बर तय की गई है, लेकिन अब भी काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने सभी छात्रों से आज ही परीक्षा के लिए आवेदन करने को कहा है। ताकि छात्र परीक्षा में बैठ सकें। यह भी पढ़ें- Nainital News: कुविवि में विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के आवेदन की प्रक्रिया शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...