Almora News: एसएसजे विवि में छात्रों के परीक्षा फॉर्म भरने शुरू
अल्मोड़ा, अक्टूबर 29 -- Almora News: अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में 30 नवम्बर से मुख्य परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारियों में लगा हुआ है। स्नातक तृतीय व पंचम और स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने को पोर्टल भी खोल दिया गया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो़ पंकज कुमार साह ने बताया कि स्नातक तृतीय व पंचम और स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए पाठ्यक्रम चयन, परीक्षा फॉर्म भरने को समर्थ पोर्टल 12 नवंबर तक खुला रहेगा। 15 नवंबर तक विलंब शुल्क के साथ छात्र फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद किसी भी स्थिति में दोबारा पोर्टल नहीं खोला जाएगा। यह भी पढ़ें- Almora News: एसएसजे विवि में 12 तक भरें परीक्षा फॉर्म
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.