अल्मोड़ा, अक्टूबर 10 -- Almora News: अल्मोड़ा। एसएसजे में स्नातक व स्नातकोत्तर पहले सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है। स्नातक में कुल 11351 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। वहीं, स्नातकोत्तर में 2238 प्रवेश हुए हैं। हालांकि यह संख्या पिछले सालों हुए प्रवेशों की तुलना में काफी कम है। एसएसजे विवि के अधीन आने वाले सभी कॉलेजों व परिसरों में शुरुआत में काफी कम संख्या में छात्र-छात्राएं प्रवेश लेने के लिए पहुंच रहे थे। इस कारण विवि प्रशासन व शासन को कई बार प्रवेश के लिए पोर्टल खोलना पड़ा था। 26 सितम्बर तक विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया चली थी। विवि के मुताबिक, स्नातक पहले सेमेस्टर में अल्मोड़ा परिसर में 1496, बागेश्वर में 794, चम्पावत में 556 और पिथौरागढ़ परिसर में 2504 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। वहीं, स्नातकोत्तर पहले सेम...