Almora News: एसएसजे में तीन करोड़ से सुधरेगी छात्रावासों की हालत
अल्मोड़ा, नवम्बर 28 -- Almora News: अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में जर्जर हालत में संचालित हो रहे कुर्मांचल व शैलजा छात्रावास की दशा जल्द ही सुधरने वाली है। इसके लिए कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल की ओर से प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद दोनों छात्रावासों का जीर्णोद्धार होगा। एसएसजे परिसर में छात्रावासों की हालत बदहाल बनी हुई है। कुर्मांचल छात्रावास की छत पिछले कुछ सालों से बुरी तरह जीर्ण शीर्ण हो चुकी है। बारिश के समय छत से पानी छात्रों के कमरों में टपकता है। दीवारों में दरारें आने के साथ खिड़कियों के शीशे भी टूटे हुए हैं। इसके कारण छात्रावास में छात्र-छात्राओं की संख्या भी लगाातार घट रही है। छात्रों की इस समस्या को आपके अपने समाचार पत्र 'हिन्दुस्तान' ने 11 नवम्बर के अंक में 'कुर्मांचल छात्रावास छह साल से जर्जर, कार्रवाई सिर्फ कागजों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.