अल्मोड़ा, अक्टूबर 22 -- Almora News: अल्मोड़ा। एसएसजे और कुमाऊं विवि के अधीन आने वाले कॉलेजों में एलएलबी व एलएलएम में प्रवेश को आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट तैयार की जा रही है। इसके बाद कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। एसएसजे विवि की देखरेख में ही दोनों विवि में एलएलबी व एलएलएम में प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होनी है। विवि की ओर से इसके लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन मांगे थे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अक्तूबर तय की गई थी। वहीं, संस्थानों की वरियता को अपडेट करने के लिए 20 अक्तूबर तक का समय दिया गया था। अब आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सभी संस्थानों में एलएलबी के लिए 286 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। वहीं, एलएलएम में 116 छात्रों ने इच्छा जताई है। एसएसजे विवि के कुलसचिव डॉ. डीएस बिष्ट न...