अल्मोड़ा, नवम्बर 7 -- Almora News: गणेश, चौखुटिया। महाविद्यालय के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने शनिवार को हुई प्रेस वार्ता में कहा कि उनकी ओर से एबीवीपी की सदस्यता लेने की खबरें निराधार हैं। छात्रसंघ उक्त कार्यक्रम में कॉलेज में रास्ते के निर्माण व मूर्ति स्थापना के संबंध में वार्ता के लिए गया था। कहा कि वह अभी भी यूएसएफ में ही शामिल हैं। यहां छात्रसंघ उपाध्यक्षा कंचन आर्या, संयुक्त सचिव चंपा बिष्ट व यूआर अंजलि आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...