अल्मोड़ा, सितम्बर 1 -- Almora News: कमल पंत, अल्मोड़ा। 77 उत्तराखण्ड वाहिनी एनसीसी अल्मोड़ा की ओर से रानीबाग में एनसीसी कैंप कराया जा रहा है। कैंप के लिए जीआईसी कमलेश्वर के 25 कैडेट द्वितीय अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश बिष्ट के नेतृत्व में रानीबाग के लिए रवाना हुए। यहां प्रधानाचार्य खजान चंद्र काण्डपाल, पीटीए अध्यक्ष वीरेंद्र स्यूनरी, एसएमसी अध्यक्ष कविता भाकुनी, संरक्षक आनन्द सिंह डंगवाल, विपिन पंत, संगीता पंत आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...