अल्मोड़ा, अक्टूबर 6 -- Almora News: कमल पंत, अल्मोड़ा। मां अम्बे इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज की ओर से उत्कर्ष- 2026 के तीसरे दिन सिमकनी ग्राउंड मे एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं हुई। छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर इसमें प्रतिभाग किया और भाला फेंक, चक्का फेंक, गोला फेंक में अपना दमखम दिखाया। अतिथियों ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। यहां पूर्व विधासभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, रवि रौतेला, निशा बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा, अनुज भोज, संस्थान के चेयरमैन संदीप सिंह, वाइस चेयरपर्सन डॉ. प्रीति पाल आदि रहीं। यह भी पढ़ें- Nawada News: खेल प्रतियोगिता प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर : डीडीसी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...