अल्मोड़ा, सितम्बर 18 -- Almora News: दन्या। पुलिस का जगह-जगह सत्यापन अभियान जारी है। इसके तहत दन्या एसओ दिनेश नाथ महंत ने बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन जांचे। इस दौरान एक ठेकेदार के यहां बिना सत्यापन के मजदूर मिले। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ठेकेदार का पांच हजार रुपये का चालान काटा। इसके अलावा 40 अन्य बाहरी मजदूरों के सत्यापन भी किए। लोगों से बिना सत्यापन किराएदार, मजदूर और नौकर नहीं रखने की अपील की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...