Almora News: एआई देगा सहयोग पर समाज को आना होगा आगे
अल्मोड़ा, अक्टूबर 31 -- Almora News: अल्मोड़ा। लिट्रेचर फेस्ट में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों पर 'एवरी चाइल्ड कैरीज़ ए स्टोरी' नाम से चर्चा हुई, जिसका संचालन फेस्ट की अध्यक्ष वसुधा पंत ने किया। इसमें लेखिका अनीता शर्मा ने कहा कि वे खुद ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम से प्रभावित दो बच्चों की मां हैं और इस प्रकार के बच्चों के लिए 2,700 पुस्तकों का विशेष पाठ्यक्रम तैयार कर रही हैं। वहीं, स्प्रिंगडेल्स स्कूल की प्रधानाचार्य ज्योत्स्ना ने विशेष आवश्यकता वाले युवाओं को उच्च-स्तरीय कौशल देने के लिए नई एआई अकादमी खोलने की घोषणा की। यहां निष्कर्ष निकाला कि एआई जैसी तकनीकें व्यक्तिगत व प्रभावी सहायता दे सकती हैं, लेकिन संपूर्ण सामाज के सहयोग से ही वास्तविक समानता व समावेशन संभव है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.