अल्मोड़ा, सितम्बर 2 -- Almora News: सोमेश्वर। बीती रात हुई भारी बरसात के कारण बसोली-नाईढोल मोटर मार्ग में भकूना के पास स्थित पुल टूट कर नदी में बह गया, जिसके कारण बसोली और मनान क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क मुख्यालय और अन्य स्थानों से पूरी तरह कट गया है। जिले हुई भारी बारिश का असर सोमेश्वर क्षेत्र में भी देखने को मिला। यहां बसोली-नाईढोल मोटर मार्ग में भकूना के पास स्थित मोटर पुल बिनसर नदी के तेज बहाव में बह गया है। इसके कारण बसोली और मनान क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। सड़क बंद होने से ताकुला ब्लॉक के धूराफाट, बसोली व मनान क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोग लोग प्रभावित हैं और घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए हैं। यह भी पढ़ें- Almora News: धौलछीना में टूटी सड़क, लोगों के घरों में घुसा मलबा स्थ...