अल्मोड़ा, नवम्बर 6 -- Almora News: अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में पीएचडी में प्रवेश में यूजीसी के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए एक अभ्यर्थी की ओर से उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। इतिहास विषय के अभ्यर्थी का कहना था कि आधे प्रश्न विषय व आधे प्रश्न रिसर्च मेथोडोलॉजी के पूछने की जगह सारे विषय सिर्फ इतिहास के ही पूछ लिए गए थे। अब उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद विवि ने अनुत्तीर्ण छात्रों की दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। विवि के मुताबिक, अनुत्तीर्ण छात्र 12 नवम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 22 नवम्बर को अल्मोड़ा परिसर में प्रवेश परीक्षा होगी। यह भी पढ़ें- Almora News: वरीयता नहीं की अपलोड, अंक दर्ज करने में भी गलतियां लिखित परीक्षा के बाद 27 नवम्बर को अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। लिखित व साक्षात्कार के अंकों ...