अल्मोड़ा, नवम्बर 2 -- Almora News: चौखुटिया। रामगंगा आरती घाट पर रविवार को गेवाड़ विकास समिति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में शासन और जनप्रतिनिधियों से मिले आश्वासनों व सात सूत्रीय मांगों पर हुई प्रगति पर चर्चा हुई। चेतावनी दी है कि यदि 20 नवंबर तक उनकी मांगों से संबंधित शासनादेश जारी नहीं हुआ तो वह फिर से आमरण अनशन शुरू करेंगे। समिति के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान आंदोलन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य आंदोलन करना नहीं, बल्कि गेवाड़ क्षेत्र की वर्षों से लंबित जनहित की जायज मांगों का समाधान कराना है। शासन को आश्वासनों के अनुरूप ठोस कार्रवाई करने के लिए 20 नवंबर तक की अंतिम समय सीमा दी गई है। इसके साथ ही आगामी रणनीति तैयार करने के लिए 15 नवंबर को मासी में एक और...